बगहा, फरवरी 28 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय होली की छुट्टी समाप्त होने के साथ ही जिले के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। इसका रूटिंन भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 12 मार्च से जिले के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा होगी। जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। इसमें कक्षा एक और कक्षा 2 के छात्र छात्राओं की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह के 10 बजे से दोपहर 12 तक होगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक ली जाएगी। वर्ग 3 से वर्ग 8 तक के विद्यार्थियों के लिखित मूल्यांकन के लिए मुद्रित उत्तर पुस्तिका बिहार राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.