गोपालगंज, मार्च 8 -- भोरे, एक संवाददाता। बाबा भूतनाथ शांति सेवा संस्थान की तरफ से आगामी 12 मार्च को प्रखंड के लामीचौर बाजार में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 निर्धन और जरूरतमंद जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर लामीचौर स्थित फुलिया देवी मंदिर के प्रांगण में आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।इसमें भोजन, टेंट, सुरक्षा और अतिथि सत्कार जैसी जिम्मेवारियां अलग-अलग लोगों को सौंपी गई। संस्थान के सदस्य डॉ. शेखर रंजन मल्लीक (बंगाली बाबू) ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता बढ़ाने और फिजूलखर्ची रोकने का एक सशक्त माध्यम है। बैठक में जनार्दन यादव, शेख इकरामुद्दीन, राजद प्रखंड अध्यक्ष अमित चौधरी और मंटू यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.