बेगुसराय, फरवरी 23 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम में अनुमंडल मुख्यालय में कुल 12 मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में सुदूर गांव से लोग पहुंचकर अपनी समस्या बताई। एसडीएम राकेश कुमार ने लोगों की समस्या सुनते हुए आश्वाशन दिया। एसडीएम ने बताया कि पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, राशन कार्ड सहित कई समस्याओं का निष्पादन किया गया। एसडीएम ने कई जटिल समस्याओं को संबंधित विभागों को बुलाकर समस्या रखी गई और जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्येश्य आम लोगों और प्रशासन के बीच दूरी को कम कना है। मौके पर कई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.