नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Sensex outlook in 12 months: सेंसेक्स आने वाले 12 महीनों में 1,00,000 तक पहुंच सकता है। यह कहना है कि ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley का। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर तेजी जारी रहती है तब की स्थिति में बीएसई सेंसेक्स उछाल के साथ एक लाख के स्तर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में मौजूदा हालात में 1 लाख तक पहुंचने की संभावना 25 प्रतिशत है।क्यों किया जा रहा है इस तरह का दावा? (Sensex latest Updates) Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर कच्चे तेल का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना रहता है, भारत की ट्रेड स्थिति में सुधार होता है और ऐसी पॉलिसी को आगे बढ़ाया जिससे इकनॉमी और मजूबत बने। इन परिस्थितियों में सेंसेक्स 1,00,000 तक पहुंच सकता है। Morgan Stanley की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्थिति में वित्त वर्ष 2026 से 202...