देवघर, मई 4 -- केकेएन स्टेडियम देवघर में स्वर्गीय वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज 12 मई से होगा। 12 मई को अपराह्न 3 बजे उद्घाटन समारोह होगा और 22 मई को दूधिया रोशनी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फाइनल मुकाबला होगा। चैंपियनशिप में प्रतिदिन 4 मैच खेले जाएंगे, जो की 10-10 ओवर का होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए इनाम की बारिश होने वाली है। इस चैंपियनशपि में कुल 12 फ्रैंचाइजी टीम है। जिनको दो ग्रुप में बांट दिया गया है। दोनों ग्रुप से टॉप 2 -2 टीम सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

आयोजन समिति का बयान इस संबंध में आयोजन कमेटी के चेयरमैन डॉ.सुनील खवाड़े ने बताया की काफी गर्मी होने के कारण तिथि में बदलाव किया गया। साथ ही कहा की टूर्नामेंट में केवल देवघर जिला के खिलाड़ी खेल रहे हैं। प्रत्य...