हाथरस, अप्रैल 30 -- सादाबाद। क्षेत्र पंचायत सादाबाद की बैठक 12 मई मंगलवार को दोपहर 12 बजे क्षेत्र पंचायत सभागार में होगी। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), समाज कल्याण व अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा होगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- पंचायत समिति की अहम बैठक आज यह भी पढ़ें- ग्राम कचहरी से जुड़े सभी मुद्दों पर 4 मई को होगी बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...