12 बेंचों पर किया जाएगा मामलों का निपटारा
सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- सीतामढ़ी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल 12 बेंचों का गठन किया गया है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन, बिजली, श्रम, वन, बैंक ऋण, बीमा, माप-तौल, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना और ट्रैफिक चालान समेत अन्य मामलों की सुनवाई कर आपसी सहमति से निष्पादन किया जाएगा। संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजा जा चुका है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आम लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- लोक अदालत 12 सितंबर को, होगा लंबित मामलों का निस्तारण उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.