महोबा, मई 18 -- खन्ना, संवाददाता। पिता के साथ मारपीट कर मौत की नींद सुलाने के बाद कलयुगी पुत्र गांव से भाग गया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपित तक पहुंचने की तैयारी में है। मृतक रामाधीन वर्मा के नाम 12 बीघा जमीन उसकी मौत की दुश्मन बन गई। मृतक की बहू गुडिया ने बताया कि पिता और पुत्र के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। गुडिया का कहना है कि विवाद में पूरा घर बर्बाद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटी की शादी के बाद आरोपित सुंदरलाल शादी में खर्च के लिए पिता से जमीन बेंचने की मांग कर रहा था। यह भी पढ़ें- शराब के लिए रुपये न मिलने पर पिता को पीटकर मार डाला पिता रामाधीन ने 22 मई को संत सम्मेलन कराने की इच्छा जाहिर की जिसका बेटा विरोध कर रहा था। पिता पुत्र के बीच इन बातों को लेकर चल रही तकरार घटना का कारण बन गई। पुलिस...