12 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख
बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- चंडी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के खंधा में हुई घटना चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के मुबारकपुर गांव के खंधा में शुक्रवार को गेहूं की फसल में आग लग गयी। करीब 12 बीधा खेत में लगी खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। पीड़ितों की माने तो 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से निकली चिंगारी खेत में गिरी। उसी से आग लग गयी। पैक्स अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मुबारकपुर खंधा में बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गयी। महज 10 मिनट में 12 बीघा खेत की फसल जल गयी। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। नहीं तो और अधिक नुकसान हो सकता था। हादसे में माधुरी देवी की पांच बीघा, नागेंद्र कुमार की पांच बीघा, बिरजू बिंद की 12 कट्टा तथा विकास कुमार उर्फ अमरूद कुमार की एक बीघा खेत में लगी फसल जली है। दो अन्य किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.