औरैया, नवम्बर 9 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर रविवार को महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी ने की। इस दौरान कुल 35 पारिवारिक प्रकरणों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में 12 ऐसे परिवार सामने आए जो आपसी मतभेद और वैचारिक असहमति के कारण कुछ समय से अलग रह रहे थे। समझाइश और परामर्श के बाद पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव दूर कराया गया और उन्हें फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया। परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को पुन: एक सूत्र में जोड़ना है ताकि समाज में सौहार्द और स्थिरता बनी रहे। इस दौरान परियोजना के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.