अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। मॉडलों के प्रदर्शन के आधार पर 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। अब चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। जीजीआईसी में हुई प्रतियोगिता में में 108 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मॉडलों के प्रदर्शन के आधार पर निर्णांयकों ने 12 दीक्षा, पल्लवी अधिकारी, रचना आर्या, कृष्णा भाकुनी, योगेश सिंह नयाल, अंजलि, चित्रा नैलवाल, मीनाक्षी भाकुनी, बबीता, दिव्यांशी शर्मा, अंकित पाण्डेय और रोहित कुमार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.