बाराबंकी, मार्च 7 -- बाराबंकी। जिले में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाह से ग्रामीण क्षेत्र के पंपों पर अफरातफरी दिख रही है। हालांकि जिले में तेल की कोई कमी न होने की बात कह अधिकारी लोगों को जागरुक कर रहे हैं। शुक्रवार की देर रात डीएम ने सभी एसडीएम व सीओ को क्षेत्र में पंपों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। निंदूरा ब्लॉक के एक पंप पर ट्राली में दो ड्रमों में डीजल भराने आया व्यक्ति भाग निकला था। यह डीजल किस कार्य के लिए और कौन खरीदने आया था इसकी जांच की जा रही है। उक्त पंप पर जांच पूरी होने तक बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को एसडीएम, सीओ फतेहपुर व पूर्ति निरीक्षक देर रात को कुंवर एनर्जी पंप गंगचौली पर जांच केलिए पहुंचे थे। यहां पर एक ट्रैक्टर ट्राली में 200-200 लीटर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.