साहिबगंज, दिसम्बर 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज सदर अस्पताल की व्यवस्था लाख कवायद के बाद भी नहीं सुधर रही है। डाक्टर, स्वास्थ कर्मी अक्सर डयूटी पर लेट से आते हैं। मंगलवार को भी 12 बजे तक सदर अस्पताल में अभी तक शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचे थे। जबकि उस समय तक उनके चेम्बर के बाहर कई लोग अपने अपने बच्चों को डाक्टर से दिखाने का इंतजार कर रहे थे। शिशु रोग विशेषज्ञ के चेम्बर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी थी। इसके बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर करीब 12.30 बजे पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...