जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जुगसलाई क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के दौरान दोपहर 12 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। सुबह की अपेक्षा दोपहर में अधिक संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर बूथों तक पहुंचे और मतदान किया। कई स्थानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा सड़कों पर वाहन खड़े कर देने से यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था संभाली गई और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.