मधेपुरा, जनवरी 2 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान टीम। रात 12 बजते ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी से नए साल का लोगों ने स्वागत किया। नए साल को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा। बदलते दौरान और सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग जगहों पर पिकनिक मनाने वाले टीम की इस साल कमी रही। लेकिन घरों में लोगों ने नए साल का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया। दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ नए साल पर जश्न का दौर देर शाम तक जारी रहा। बच्चों में भी नए साल का उत्साह दिखायी दिया। अपने माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में बच्चे शहर के अलग-अलग पार्क में पहुंचे और अलग-अलग तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाया। नदी किनारे और अन्य बागीचे में इस बार पिकनिक मनाने वाले टीम नजर नहीं आए। नए साल के आगमन को लेकर कई युवाओं की अलग-अलग टीम शहर से दूर या फिर पड़ोसी देश नेपाल की तरफ रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.