चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- चक्रधरपुर। आमतौर पर सरकारी स्कूल बंद होने या फिर शिफ्ट होने की खबरें आती रहती है। इसे लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ी रहती है। लेकिन पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के पोटका नव प्राथमिक विद्यालय बासासाई में बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाएं इसलिए विद्यालय में 12 बच्चों के लिए स्कूल का संचालन की जा रही है। बता दें कि चक्रधरपुर प्रखंड के पोटका बासासाई टोला में करीब 25 परिवार रहते हैं। टोला की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां के बच्चे दूसरे टोला या फिर गांव में पढ़ाई करने के लिए नहीं जा सकते हैं। इस स्कूल में पारा शिक्षक को नियुक्त किया है। स्कूल में इन बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का भी संचालन होता है। स्कूल में प्रबंधन समिति सहित अन्य कमेटी भी संचालित होती है। विद्यालय में पढ़ते हैं 12 बच्चे विद्यालय के कक्ष...