जौनपुर, जनवरी 6 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 12 बकरियों की मौत हो गई। पशु चिकित्सा अधिकारी ने प्रारंभिक जांच में बकरियों की मौत ठंड से होने की आशंका जताई है। मृत बकरियों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। गांव निवासी कमलेश गौंड ने बताया कि सोमवार शाम बकरियों को खिला-पिला कर पाही पर स्थित एक कमरे में बांध दिया गया था। शाम करीब सात बजे जब परिजन पाही पहुंचे तो कमरे के अंदर सभी बकरियां मृत पाई गईं। एक साथ बकरियों की मौत से परिवार सदमे में है, क्योंकि यही बकरियां उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन थीं। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। मंगलवार सुबह तहसीलदार राकेश कुमार क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद उपमुख्य पशु चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.