समस्तीपुर, जून 20 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिये रखा गया 12 बंडल लोहे के छड़ की चोरी हो गयी। इस मामले को लेकर नालंदा जिला के अस्थमा थाना क्षेत्र के डुमरावा गांव निवासी व कंपनी के प्रबंधक रतीभान सिंह ने बताया कि हमारी कंपनी के द्वारा ही गोविंदपुर खजूरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अज्ञात लोगों ने पंचायत सरकार निर्माण के लिये रखे गये करीब 12 बंडल लोहे के छड़ की चोरी कर ली। उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...