बरेली, जून 20 -- सिरौली थाना में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम विदुषी सिंह तथा सीओ अजय कुमार ने ताजियेदारों को निर्देश दिए हैं कि वह 12 फीट से ऊंचे ताजिया न बनाएं और पुराने रूटों से ही गुज़रें, कोई नई परंपरा डालने की कोशिश न करें। शुक्रवार को एसडीएम व सीओ मीरगंज ने थाने में पीस कमेटी की बैठक की। उन्होनें कहा कि कोई अधिक ऊंचे ताजिए नही बनायेंगा, नई परम्परा शुरू करने का कोई प्रयास नही करेंगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेंगी। सभी ताजियेदार अपने ताजिये निर्धारित मार्ग से ही लेकर गुज़रें। खुराफातियों पर नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। यह भी पढ़ें- ताजिया दस फीट से ज्यादा ऊॅचाई का न हो, अफसरों को दिए गए निर्देश यह भी पढ़ें- त्योहार पर नई परंपराओं की नहीं होगी कोई शुरुआत: डी...