सासाराम, मई 18 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में सोमवार को सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 12 लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन सौंपा। डीएम उदिता सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...