जमशेदपुर, फरवरी 11 -- टाटानगर समेत चक्रधरपुर-खड़गपुर मंडल में बंद छह जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन 12 फरवरी से शुरू होगा। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने अपडाउन में 12 मेमू ट्रेनों को चलाने का आदेश दिया है। इसमें पुरुलिया-झारग्राम मेमू, खड़गपुर-झारग्राम मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, राउरकेला-झारसुगोड़ा मेमू, झारसुगोड़ा-संबलपुर मेमू और झारसुगोड़ा-राउरकेला मेमू ट्रेनें शामिल हैं। मेमू ट्रेनों के परिचालन से कोल्हान के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। रेलवे ने परिचालन कारणों से ट्रेनों को पहले रद्द किया था, जिसे स्थानीय निवासियों ने हर स्टेशन से शुरू करने की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...