गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने सोमवार को बक्शीपुर उपखंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 और बिजली के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी 12 फरवरी को हड़ताल करेंगे। संघर्ष समिति ने बताया कि आगामी 09 जनवरी को दिल्ली में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में औपचारिक रूप से 12 फरवरी की आम हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.