भदोही, जनवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने लंबी लड़ाई छेड़ दी है। इसी कड़ी में 12 फरवरी को एक बार फिर हड़ताल किया जाएगा। जिसे किसानों का भी समर्थन रहेगा। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय नेता इंद्रदेव पाल ने बताया कि 12 फरवरी को मांगों को लेकर पूरे भारत में बैंक, एलआईसी कार्यालय बंद रहेंगे। उनका समर्थन किसान, ट्रेड यूनियन आदि संगठनों द्वारा किया जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए 29 जनवरी को शहर के चौरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में दिन में दो बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। उस दौरान श्रम कानूनों को समाप्त करने समेत अन्य मुद्दों पर वार्ता किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.