धनबाद, जनवरी 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता सीटू तथा मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में डीएस कॉलोनी में रविवार को आयोजित कन्वेंशन में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। चार श्रमिक संहिताओं (लेबर कोड) को मजदूरों के अधिकार पर बड़ा हमला बताया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 12 घंटे काम करने होंगे, हड़ताल करने के अधिकार पर पाबंदी, पक्की नौकरी समाप्त, ठेका, अस्थाई व फिक्स टर्म लागू, यूनियन बनाने और मान्यता में बाधाएं, सामाजिक सुरक्षा कमजोर-ईएसई, पीएफ की कोई गारंटी नहीं, छंटनी और तालाबंदी आसान, न्यूनतम वेतन, बोनस और ग्रेच्युटी पर हमला जैसे प्रावधान हैं। कन्वेंशन में जन अभियान चलाने का कार्यक्रम और रणनीति बनाया गया, जिसमें नुक्कड़ सभा, गेट मीटिंग, पर्चा अभियान, पैदल जत्था, मशाल जुलूस शामिल हैं। मौके पर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.