धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीआईटीयू) जिला कमेटी धनबाद एवं मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा शुक्रवार को सिटी सेंटर गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीमा कर्मचारी संघ के राकेश कुमार ने की। सभा को मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, सीटू जिला महामंत्री रामकृष्णा पासवान, सीटू राज्य सचिव भारत भूषण, बीसीकेयू से लीलामय गोस्वामी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट के इशारे पर चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। इन कोडों के जरिए सम्मानजनक रोजगार, न्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.