प्रयागराज, अप्रैल 5 -- इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) प्रयागराज लोकल सेंटर की ओर से शनिवार को एमएनएनआईटी में 63वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 'मैरीटाइम इंडिया-एम्पावरिंग प्रोग्रेस' विषय पर आयोजित सेमिनार में भारत की 7500 किलोमीटर लंबी तटरेखा को आर्थिक विकास का मजबूत आधार बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल बंदरगाहों, डिजिटलीकरण और कुशल कार्य बल को विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। लोकल सेंटर के अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने कहा कि भारत सरकार 'मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047' के तहत बंदरगाह-आधारित विकास, सतत शिपिंग और डिजिटल आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि देश के 12 प्रमुख और 200 से अधिक छोटे बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे टर्नअराउंड समय घटेगा और आ...