गोपालगंज, अप्रैल 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चल रही पैक्स चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा शुरू हुई। जिले के सात प्रखंडों के 12 पैक्सों के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। संबंधित प्रखंड के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारियों की देखरेख में तैनात अन्य सहयोगी पदाधिकारियों और कर्मियों ने बारी-बारी अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी पदों के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। बताया गया कि शुक्रवार और शनिवार को संवीक्षा करने के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। जिससे यह भी पता चल सकेगा कि कितने नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। वहीं, 13 अप्रैल को नाम वापसी और उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटन की तिथि निर्धारित है। सोमवार को अपराह्न के तीन बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अप...