सोनभद्र, मई 20 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। गोरबी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 लीटर अवैध शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की है। पुलिस के मुताबिक 19 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कुछ लोग अमलोरी महुरे चिताही मार्ग से आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 कार्टूनों में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में प्लेन देशी शराब, मसाला शराब, ऑफिसर चॉइस एवं गोवा व्हिस्की शामिल है। कुल 108 बल्क लीटर शराब की कीमत 72 हजार 900 रुपये आंकी गई है। आरोपी अनिल बैस पुत्रआत्माराम बैस निवासी कसर, नीरज उर्फ कमलेश कोल पुत्र बिहारीलाल कोल निवासी अजनी ...