12 पाउच के साथ गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर पुलिस ने बंदी के दिन अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 180 एमएल के 12 टेट्रा पाउच अंग्रेजी शराब बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ पिल्लू निवासी शाहपुर फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के पैकेट 130 रुपये में खरीदकर बंदी के दिन 200 रुपये में बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.