पूर्णिया, सितम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्रिफसलीय प्रणाली योजना के तहत खरीफ प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन सोमवार को जिले की 12 पंचायतों में किया गया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार के लिए आवश्यक उपाय बताए। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य सुधार पर विशेष जोर दिया। किसानों को जैव उर्वरकों एवं जैविक इनपुट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक घटकों के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दी कीट ...