बिजनौर, मार्च 16 -- बिजनौर। प्रदेश शासन ने जनपद की 12 नगर पालिकाओं में कुल 60 सभासद नामित किए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले की प्रत्येक नगर पालिका में पांच-पांच सभासदों को मनोनीत किया गया है। शासन ने संबंधित नगर पालिकाओं में नामित सभासदों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर दी है। नगर पालिकाओं में नामित किए गए सभासदों को नगर निकाय के विकास कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही वे नगर पालिका की बैठकों में शामिल होकर स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को उठाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।इन सभासदों से उम्मीद की जा रही है कि वे नगर पालिकाओं के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देंगे और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। सूत्रों के अनुसार शासन की ओर से जारी इस सूची के बाद नगर पालिकाओं में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.