बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- 12 दुकानों में छापा, 50 किलो प्लास्टिक जप्त, 2 हजार जुर्माना वसूला सरमेरा में चला अभियान, दुकानदारों को दी गयी चेतावनी फोटो : सरमेरा प्लास्टिक : सरमेरा बाजार में बुधवार को दुकानों पर छापेमारी करती नगर पंचायत की टीम। सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार के 12 दुकानों में बुधवार को छापेमारी की गयी। इस दौरान कई दुकानों को 50 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन, थर्मोकोल पत्तल, ग्लास व अन्य सामान जप्त किए गए। साथ ही दुकानदारों से दो जार जुर्माना भी वसूला गया। अन्य दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गयी है। नगर पंचायत की लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि मंटु कुमार, मनीष कुमार, बृजनंदन चौरसिया, गुलशन कुमार, राजन कुमार, सोनू कुमार, राजेश कुमार, पुष्पा देवी, गोलू कुमार, उपेंद्र चौरसिया, विजय साव औ...