शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। पशु चिकित्सालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव बरेली रोड किनारे खाई में कूड़े के ढेर से बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। गुरुवार सुबह सिउरा मोड़ के सामने बरेली ऱोड किनारे खाई में कूड़े के ढेर के बीच अज्ञात शव देखे जाने की खबर फैली। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। शव कई दिन पुराना था। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कुछ देर में ही शव की शिनाख्त हो गई। मृतक मोहल्ला आतिशबाजान निवासी हशमत अली 40 पुत्र रहमत अली निकला। वह स्थानीय पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। मृतक के परिजनों और पत्नी को बुलवाकर पुलिस ने शिनाख्त कराई। फारेंसिक टीम ने आकर साक्ष्य संकलित किए। सीओ ज...