12 दिन से बिजली गुल होने पर धरने पर बैठे ग्रामीण
गौरीगंज, मई 11 -- जगदीशपुर। थौरी पावर हाउस पर सोमवार को ग्रामीणों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले 12 दिनों से ग्राम पंचायत पिछुती और कंचनाव के करीब 16 पुरवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। करीब 25 हजार की आबादी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि दो ग्राम पंचायतों में करीब 25 बिजली पोल टूटे पड़े हैं, लेकिन विभाग अब तक उन्हें बदल नहीं सका। धरने में शामिल किसान पावर हाउस पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली लाइन दुरुस्त करने के लिए आए 75 नए पोल भी विभाग से गायब हो गए। किसानों का कहना है कि बिजली न होने से फसलें सूख रही हैं और शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं。 यह भी पढ़ें- आंधी के 8 दिन बाद भी 200 गांव अंधेरे में, टूटे पोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.