12 दिन से अंधेरे में है हजारों की आबादी
गौरीगंज, मई 10 -- शुकुल बाजार। 29 अप्रैल को आए आंधी-तूफान के बाद सत्थिन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली व्यवस्था अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र के अंतर्गत बाजगढ़ गांव में 12 दिन बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्राम प्रधान एकलाख अहमद ने बताया कि तूफान में गांव के आठ बिजली पोल टूट गए थे। इसकी सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है。
बिजली आपूर्ति की स्थिति वहीं तेतारपुर ग्राम पंचायत के पूरे गुलाल गांव में 11 दिन बाद बिजली आपूर्ति तो बहाल की गई, लेकिन महज आधे घंटे बाद ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.