12 दिन में तीन मुठभेड़, तस्कर व बदमाशों में मची खलबली
देवरिया, अगस्त 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में पुलिसिया धमक अब दिखने लगी है। 12 दिनों के अंदर पुलिस की तीन मुठभेड़ हुई है। जिसके चलते तस्कर व बदमाशों में खलबली मच गई है। पुलिस की सख्ती इतनी बढ़ गई है कि कई बदमाश जहां भूमिगत हो गए हैं, वहीं कुछ बदमाश जिला छोड़कर फरार हो गए हैं। यह भी पढ़ें- देवरिया में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक तस्कर को पैर में लगी गोली, दो अन्य भी गिरफ्तार पुलिस का एक्शन मोड जिले की पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। लगातार पुलिस की तरफ से कार्रवाई हो रही है। जुलाई माह में खुखुंदू थाना क्षेत्र में टहलने निकली महिला के साथ बदमाशों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की। एक अगस्त की भोर में महुई पांडेय के समीप बदमाशों से मुठभेड़ हुई और एक बदमाश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.