सोनभद्र, मई 27 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियानाला निवासी एक 12 वर्षीय छात्र लापता होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। वह 19 मई को घर से स्कूल के लिए निकला था, उसके बाद लौटकर घर नहीं आया। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बलियानाला निवासी नसीम अंसारी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रहीम अंसारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 19 मई को पुत्र अल्तमस अंसारी अपने स्कूल जीआईसी शक्तिनगर गया था। इसके बाद वापस घर नहीं आया। पता चला कि स्कूल से अपने दोस्त के साथ जयंत गया था। वहां से उसका दोस्त तो वापस आ गया लेकिन लेकिन पुत्र अल्तमस का पता नहीं चला। काफी खोजबीन किया लेकिन पुत्र की जानकारी नहीं हो पाई। थाने के उप निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि सिंगरौली में सीसीटीवी फुटेज में लापता छात्र एक व्यक्ति के साथ दिख र...