जौनपुर, जून 4 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिंधोरा निवासी वेल्डिंग मिस्त्री मेराज उर्फ बच्ची हत्याकांड के 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लग सकी है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच का दावा कर रही है, लेकिन अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही घटना का पर्दाफाश हो पाया है। इससे मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।वाराणसी जनपद के सिंधोरा थाना क्षेत्र स्थित धोबिया का पूरा निवासी 21 वर्षीय मेराज उर्फ बच्ची पुत्र कमरुद्दीन का शव 12 दिन पहले रविवार सुबह केराकत कोतवाली के थानागद्दी चौकी क्षेत्र के सोहनी नहर मार्ग के पास खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने ...