12 दिन बाद भी टोल प्लाजा से 'गायब' स्ट्रक्चर चार्ज का सच! न बोर्ड लगा, न पर्ची में दिखा अतिरिक्त शुल्क
संभल, जून 3 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के साथ वसूले जा रहे अतिरिक्त 'स्ट्रक्चर चार्ज' को सार्वजनिक करने के जिलाधिकारी के आदेश के 12 दिन बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। टोल प्लाजा पर न तो अतिरिक्त शुल्क का अलग से कोई बोर्ड लगाया गया है और न ही यात्रियों को दी जाने वाली टोल रसीद में इसका स्पष्ट उल्लेख किया जा रहा है।
वाहन चालकों का भ्रम ऐसे में वाहन चालक अब भी यह समझ नहीं पा रहे कि उनसे आखिर किस मद में कितना शुल्क वसूला जा रहा है। 23 मई के अंक में आपके प्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान ने स्ट्रक्चर चार्ज लिए जाने का मुद्दा उठाया था।
प्रशासन के आदेश जिसका मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। इस पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने यूपीडा और संबंधित कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर सभी शुल्कों को सार्वजनिक करने तथा टोल प्लाजा पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.