गोड्डा, अगस्त 5 -- बसंतराय प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र की सुस्ती पंचायत से 12 दिन पूर्व लापता हुई एक नाबालिग छात्रा को बसंतराय पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद बिहार के किशनगंज से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, छात्रा 12 दिन पूर्व स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बसंतराय थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और तकनीकी शाखा की सहायता से छात्रा की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया। य...