12 दिन बाद कब्र से महिला का निकलवाया गया शव; दोबारा हुआ पोस्टमॉर्टम, जानें क्या है वजह
हिन्दुस्तान टीम, मई 30 -- कानपुर के बाबूपुरवा के बगाही में 12 दिन पहले दफनाई गई महिला का हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया तो इस बार भी मौत का कारण हैंगिंग आया। दरअसल, परिजन पहली वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट पहुंचे थे। महिला की मौत उन्नाव के हटिया मोहल्ला स्थित ससुराल में हुई थी। इस वजह से पोस्टमार्टम भी उन्नाव में कराया गया। वहीं, घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। उन्नाव के हटिया मोहल्ला निवासी शीबू पुत्र इस्लामुद्दीन की पत्नी 30 वर्षीय कायनात का शव 16 मई को घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जीवित अवस्था में फांसी लगाने से दम घुटने से मौत की वजह सामने आई थी।हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा पोस्टमॉर्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.