12 दिन तक तपेगा शहर, आसमान से बरसेंगे अंगारे
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मई की तपिश इस बार लोगों के सब्र की परीक्षा ले रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार लगातार 12 दिन तक हीट वेव जैसे हालात बने रह सकते हैं। गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर रात अधिक गर्म होगी। आगामी दिनों के लिए यलो अलर्ट है। बुधवार को तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भीषण गर्मी के पीछे कई मौसमीय और जलवायु कारण जिम्मेदार हैं। अप्रैल और मई में सामान्यत: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश और ठंडी हवाएं मिलती हैं, लेकिन इस बार लंबे समय तक इसका असर नहीं दिखा। इसके चलते उत्तर भारत लगातार गर्मी की चपेट में बना हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान और राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक तापमान बढ़ा दिया। मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.