12 दिन की खुदाई, 50 लाख खर्च. फिर भी नहीं मिला प्रिंस,दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जारी सर्च ऑपरेशन
नई दिल्ली, मार्च 5 -- राजस्थान के दौसा जिले में छह साल पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुए छह वर्षीय प्रिंस उर्फ टिल्लू की तलाश अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच चुकी है। लेकिन 12 दिन से चल रहे बड़े सर्च ऑपरेशन के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। लाखों रुपये खर्च कर हाईटेक तकनीक और भारी मशीनों से की जा रही खुदाई के बाद भी मासूम का पता नहीं चलने से पुलिस की मुश्किलें और परिवार की मायूसी दोनों बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, दौसा जिले के ऊनबड़ा गांव स्थित रामदेवा की ढाणी से वर्ष 2019 में प्रिंस अपने घर के आंगन से अचानक लापता हो गया था। उस समय काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। अब इस पुराने मामले में नए इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को चिन्हित कर बड़े स्तर पर खुदाई शुरू कराई है। माना जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.