12 दिनों से लापता किशोरी का शव पोख से बरामद, हत्या की आशंका
छपरा, मई 11 -- मछली मारने गए लोगों ने पानी में देखा शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस फोटो-10 गड़खा थाना क्षेत्र के पिरौना मोती टोले में पोखर से किशोरी का शव बरामद होने के बाद सोमवार को घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। नौवीं कक्षा की छात्रा पिंकी 12 दिनों से घर से थी लापता। गड़खा, एक संवाददाता। पिरौना पंचायत स्थित मोती टोले गांव में 12 दिनों से लापता किशोरी का शव रविवार की शाम पोखर से बरामद हो गया। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाए जाने के उद्देश्य से शव को पानी में फेंक दिया गया हो। मृतका 15 वर्षीया पुत्री पिंकी कुमारी मोती टोला निवासी मदन राय की पुत्री थी। वह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिरौना में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पिंकी 28 अप्रैल से ही घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.