12 दिनों से लापता, खोजबीन जारी
साहिबगंज, मई 22 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबुपुर पंचायत के माटिपर निवासी बजरंगी मंडल(61) बीते 10 मई से लापता है। वही परिजनों ने बताया कि बजरंगी मंडल बोलने में असमर्थ है वो बीते 10 मई से ही लापता हो गए है। अब तक घर नहीं लौटे है। जबकि परिजन उनको अपने सगी संबंधों के साथ आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन करने में जुटे है लेकिन अब तक उनका कुछ पता नही चल पाया है। उसका पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। परिजनों इसकी सूचना अब तक थाना पुलिस को नहीं दी है और अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.