12 दिनों बाद ओमान से पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव
हजारीबाग, मार्च 31 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो निवासी प्रदीप कुमार महतो (24) पिता पुसन महतो का शव 12 दिनों बाद विमान से रांची पहुंचा। इसके बाद शव को गांव लाया गया। शव पहुंचते हीं परिजनों के करूण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में हुआ। इसमें पूर्व मुखिया मुनीलाल महतो समेत कई ग्रामीण एवं परिजन शामिल हुए। बताया जाता है कि प्रदीप जाबावी पॉवरटेक इंजिनियरिंग एलएलसी कंपनी में कार्यरत थे। बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। 18 मार्च की शाम को वे इलाज कराकर पैदल अपने कैंप वापस लौट रहे थे।इसी बीच सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया था। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई थी। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, भाई तथा बेटी को छोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.