सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।आरसेटी के बैनर तले 12 दिनी बागवानी सब्जी के प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मौके पर आरसेटी के निदेशक शीत बसंत खलखो के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जुडकर अपने व्यवसाय करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में भी विस्तार से बताते हुए समय से लोन की अदायगी करने की बात कही। समापन समारोह में रुही डुंगडुंग सहित आरसेटी के सभी कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.