भागलपुर, जून 4 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती स्थित मुरली पहाड़ी पर कुल 12 थानों द्वारा जब्त एवं बरामद किए गए कुल 1,115 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टिकरण बुधवार को किया गया। इनमें 808 लीटर देसी तथा 307 लीटर विदेशी शराब शामिल है। विनष्टिकरण मजिस्ट्रेट सह एडीएसओ मनीष कुमार एवं उत्पाद इंस्पेक्टर मद्य निषेध थाना कहलगांव राजेश कुमार तथा सभी थानों की पुलिस की मौजूदगी में किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीरपैंती, ईशीपुर, बाखरपुर, एकचारी, शिवनारायणपुर, बुद्धूचक, अंतिचक, सन्हौला, सनोखर, अमडंडा एनटीपीसी आदि थानों का बरामद शराब नष्ट किया गया। यह भी पढ़ें- 12 थानों के 1,115 लीटर जब्त शराब का विनष्टिकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...