गिरडीह, फरवरी 26 -- गावां, प्रतिनिधि। देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। मान्यता है कि इन स्थलों पर भगवान शिव स्वयं ज्योति स्वरूप में विराजमान हैं। इन्हीं पावन ज्योतिर्लिंगों एवं चारधाम की यात्रा के संकल्प के साथ बिहार के समस्तीपुर जिले से स्केटिंग द्वारा निकले दो युवक दीपक कुमार एवं रितिका का गुरुवार को गावां में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रियों ने बातचीत में बताया कि वे अपनी यात्रा की शुरुआत देवघर ज्योतिर्लिंग (बैद्यनाथ धाम) में दर्शन-पूजन से करेंगे, जिसके बाद देशभर में स्थित अन्य ज्योतिर्लिंगों और चारधाम की ओर आगे बढ़ेंगे। गावां पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने फल व नाश्ता देकर दोनों युवकों का उत्साहवर्धन किया। उनकी अनोखी स्केटिंग यात्रा को लेकर क्षे...