साहिबगंज, अप्रैल 22 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। कम उम्र में अटूट आस्था व दृढ़ संकल्प के साथ राहुल प्रजापति (16 ) इन दिनों साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की कठिन यात्रा पर निकले हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा जिला के खमोर गांव निवासी राहुल अक्टूबर 2025 में अपने घर से आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना हुए थे। राहुल ने बताया कि अब तक वे 12 ज्योतिर्लिंगों में से 9 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और तीन प्रमुख धामों की यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। वर्तमान में वे झारखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन के लिए अग्रसर हैं। बरहरवा के स्थानीय लोगों ने बुधवार को उनका भव्य स्वागत किया । यह भी पढ़ें- नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गूंज उठे जयकारा पतना चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने उन्हें बजरंगबली का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.